Roka Ceremony
Roka Ceremony

Bridal Makeup: दुल्हन बनने का सपना हर लड़की का होता हैै। ऐसे में दुल्हन के लिबाज में सबसे सुंदर दिखने के लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करती है। आजकल ब्राइडल लुक के लिए कई सारे ऑप्शन हैं। ऐसे में अपनी शादी में मेकअप का चुनाव करना आपके लिए मुश्किल हो जाता है। आपको अपने मेकअप में वही अप्लाई करना चाहिए जो आपके आउटफिट के साथ अच्छी तरह से मेल खाता हो। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम आपके लिए कुछ खास मेकअप लुक लेकर आए हैं। जिन्हें आप भी अपना सकती हैं।

शाइनी आईज और न्यूड लिप्स

Bridal Makeup
Shiny Eyes and Nude Lips

आपके ब्राइडल मेकअप को और भी ज्यादा खास और हटके बनाने के लिए आप अपने मेकअप में अपनी आंखों को शाइनी लुक दे सकती हैं। इसके साथ आपको अपने लिप्स के साथ किसी ब्राइट कलर की जगह न्यूड लिप्सटिक शेड का यूज करें।

स्मोकी आईज

Bridal Makeup
Smokey Eyes

इन दिनों स्मोकी आईज का ट्रेंड काफी चलन में हैैं। ऐसे में आपके लिए अपनी शादी के दिन अपने ब्राइडल मेकअप में स्मोकी ग्लिटर आईज के साथ न्यूड लिप्स को लेयर कर सकती हैं। इसके साथ आप मुस्कुराना न भूलें।

न्यूड आईज और रेड लिप्स

Bridal Makeup
Nude Eyes and Red Lips

दुल्हन के लिबाज में आप भी सबसे हटके दिखना चाहती हैं तो आप इस लुक को कैैरी कर सकती हैं। ब्राइडल मेकअप के लिए आप भी अपनी आंखों को न्यूड लुक दे सकती हैं। अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए आप रेड लिप्स को चुन सकती हैं।

मरून लिप्स

Bridal Makeup
Maroon Lips

अगर आप भी महाराष्ट्रीयन ब्राइडल मेकअप लुक को कैरी करना चाहती है तो मरून लिपस्टिक आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है।

न्यूड मॉडर्न मेकअप

Bridal Makeup
Nude Modern Makeup

अपनी शादी के दिन सबसे खास और सबसे अलग दिखने के लिए आप भी न्यूड लुक कैरी कर सकती हैं। इस मॉडर्न कल्चर में भला आपका ब्राइडल लुक ओल्ड फैशन क्यों दिखें। न्यूड मेकअप के लिए फ्लॉलेस बेस और सॉफ्ट ग्लिटर आईज आपको परफेक्ट लुक दे सकता है।

पिंक न्यूड लिप्स

Bridal Makeup
Pink Makeup Look

अपनी शादी के दिन के लिए ब्राइडल आई मेकअप चुनना काफी मुश्किल काम है। लेकिन अगर आप एक ऐसी दुल्हन हैं, जिसे बोल्ड और ब्राइट मेकअप कैरी नहीं करना चाहती तो आप अपने लुक को सॉफ्ट बनाने के लिए पिंक कलर के न्यूड लिप्स को टच कर सकती है।

क्लासिक ब्लैक स्मोकी आई मेकअप

Bridal Makeup
Classy Makeup Look

अपने ब्राइडल लुक के लिए क्लासिक स्मोकी आईज के साथ आप पिंक लिप्स कैरी कर सकती है। अगर आप पेस्टल ब्राइडल लहंगा या साड़ी पहनने के बारे में सोच रही है तो यह वेडिंग मेकअप लुक आपके लिए सही है।

शिमरी ब्रोंज लिड्स और मरून लिप्स

Bridal Makeup
Shimmery Bronze Lids and Maroon Lips

अबर आपका रंग सांवला है तो अपने ब्राइडल मेकअप लुक के लिए आप ब्रोंज शिमरी आईज के साथ मरून लिप्स को टच करें। इसके साथ आप हेवी ज्वैलरी भी इस्तेमाल कर सकती हैै।

डेवी और न्यूड ब्राइडल लुक

Bridal Makeup
Dewy and Nude Bridal Look

शादी में रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी भी दुल्हन के लिए सबसे खास होता हैै। इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप डेवी आईज के साथ न्यूड ब्राइडल मेकअप लुक कैरी कर सकती है।

स्मोकी ब्रॉन्ज ब्राइडल मेकअप

Bridal Makeup
Smokey Bronze Makeup

ग्लैमरस ब्राइडल लुक के लिए आप स्मोकी ब्रोंज आईज के साथ आप न्यूड पिंक लिप्स टच कर सकती हैैं।

Leave a comment