दुबई देगा भारतीयों को 5 साल तक मल्टीपल वीजा एंट्री, ये होंगे नए नियम | Moneycontrol Hindi
Moneycontrol
Get App

दुबई देगा भारतीयों को 5 साल तक मल्टीपल वीजा एंट्री, ये होंगे नए नियम

Multiple Entry Visa in Dubai for Indians: भारत और दुबई के बीच यात्रा को बढ़ावा देने के लिए भारतीयों को पांच साल तक मल्टीपल-एंट्री वीजा की इजाजत देगा। ये दोनों देशों के बीच निरंतर आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और टूरिज्म और व्यापार संबंधों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता की तरफ इशारा करता है

अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
भारत और दुबई के बीच यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पांच साल तक मल्टीपल-एंट्री वीजा की इजाजत देगा।

Multiple Entry Visa in Dubai for Indians: भारत और दुबई के बीच यात्रा को बढ़ावा देने के लिए भारतीयों को पांच साल तक मल्टीपल-एंट्री वीजा की इजाजत देगा। ये दोनों देशों के बीच निरंतर आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और टूरिज्म और व्यापार संबंधों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता की तरफ इशारा करता है। हालांकि, 5 साल के मल्टीएंट्री वीजा के कई नियम भी हैं जिनको पूरा किया जाना जरूरी है।

2 दिन में मिल जाएगा मल्टीएंट्री वीजा

मल्टीपल वीजा एंट्री का वीजा रिक्वेस्ट मिलने के 2 से 5 वर्किंग डेज में मिल जाएगा। इसमें वीजाधार को 90 दिनों तक एंट्री और एग्जिट की इजाजत मिलेगी। इसमें एक बार में आप अपनी जर्नी के दौरान एक साल में 180 दिनों से ज्यादा नहीं रूक सकते।


टूरिज्म बढ़ाने में मिलेगी मदद

दुबई और भारत के इन प्रयासों से प्रोफेशनल कामों के लिए जानें वाले लोगों को फायदा होगा और उन्हें फ्लेक्सिबिलिटी भी मिलेगी। दुबई की अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग के प्रॉक्सिमिटी मार्केट्स के एरिया प्रमुख बदर अली हबीब ने कहा कि दुबई भारत के साथ अपने लंबे समय के संबंधों को महत्व देता है और 2023 में टूरिज्म के कारण रिकॉर्ड एंट्री दर्ज की है। अब मल्टीपल एंट्री वीजा मिलने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

दुबई जानें वाले लोगों में भारतीयों की संख्या रही सबसे अधिक

यह कदम 2023 में रिकॉर्ड 2.46 मिलियन भारत से दुबई की यात्रा करने वाले विजिटर्स के बाद आया है, जो सालाना आधार पर 34% की बढ़ोतरी दर्शाता है। दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म (DET) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और दिसंबर 2023 के बीच दुबई ने भारत से रात भर में 2.46 मिलियन पर्यटकों का स्वागत किया। साल 2022 में संयुक्त अरब अमीरात आने वाले टूरिस्टों का आंकड़ा 1.84 मिलियन था। इसमें काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत से आने वाले टूरिस्टों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। भारतीय पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने ही साल 2023 में दुबई के रिकॉर्ड-तोड़ पर्यटन प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम, हर साल मिलेंगे 2,46,000 रुपये, अकाउंट में आएगा पैसा

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 22, 2024 7:11 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।