entertainment
  • text

PRESENTS

sponser-logo

TYRE PARTNER

  • text

ASSOCIATE PARTNER

  • text
हिंदी समाचार / photo gallery / entertainment / हैरी पॉटर के दुश्मन का वो राज जो आज तक किसी को नहीं पता था

हैरी पॉटर के दुश्मन का वो राज जो आज तक किसी को नहीं पता था

हैरी पॉटर को उसका पहला जादुई झाड़ू उसकी पहली फिल्म में मिलता है और ये उसे हॉगवर्टस का कीपर हैगरिड लाकर देता है. लेकिन कुछ समय बाद हैरी का पारिवारिक दोस्त सीरियस ब्लैक उसे जादुई दुनिया का सबसे लेटेस्ट झाड़ू फायरबोल्ट गिफ्ट करता है जिसकी कीमत जादुई दुनिया में करोड़ों में हैं.

01

हैरी पॉटर की दुनिया का आविष्कार करने वाली लेखिका जे के रोलिंग का आज जन्मदिन है. साल 1997 में हैरी पॉटर किताबों की पहली सीरीज़ के साथ उन्होंने इस कहानी की शुरुआत की और आज हैरी पॉटर दुनियाभर में सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली किताबों में से एक है. इस कहानी पर बनी फिल्मों ने अरबों रुपयों का कारोबार किया और इस फिल्म से जुड़े सभी लोग आज अरबपति हो चुके हैं. इस लोकप्रिय कहानी से जुड़ी कुछ चुनिंदा बातें आपको तस्वीरों के माध्यम से बताते हैं

02

पॉटर सीरीज़ का प्रमुख किरदार है रॉन वीज़ली. हैरी के इस दोस्त ने कई मौकों पर हैरी की जान बचाई है. रॉन और हरमाइनी ही बाद में एक हो जाते हैं लेकिन ये ओरिजनल प्लॉट का हिस्सा नहीं था. जे के रोलिंग के अनुसार वो रॉन को बीच कहानी में ही मार देने वाली थीं लेकिन फिर लोगों की चिट्ठियां मिलने लगीं और उन्हें ये महसूस हुआ कि इस किरदार से लोगों को बहुत प्यार है और इसे खत्म करने से कहानी में बहुत बड़ा गैप आ जाएगा, जिसे भरना संभव नहीं होगा.

03

टॉम फेल्टन एक कमाल के कलाकार हैं और पॉटर फिल्मों में वो हैरी के प्रतिद्वंद्वी ड्रैको मैल्फॉय के रोल में हैं. वैसे बेहद कम लोग जानते हैं कि टॉम लीड रोल के लिए ऑडिशन देने आए थे लेकिन उन्हें रॉन के किरदार के लिए रखा गया. कुछ समय बाद रॉन का किरदार भी उनसे ले लिया गया और उन्हें विलेन ड्रैको का किरदार मिला.

04

जादुई दुनिया में खेला जाने वाला लोकप्रिय गेम क्विडिच बेसबॉल और फुटबॉल का मिला जुला रुप है जिसे जादुई झाड़ूओं पर बैठ कर खेला जाता है. हैरी इस खेल का धुरंधर खिलाड़ी है लेकिन उसे बहुत बाद में पता चलता है कि उसके पिता भी इस खेल के जाने माने खिलाड़ी रह चुके थे और क्विडिच उसके जीन्स में है.

05

हैरी पॉटर को उसका पहला जादुई झाड़ू उसकी पहली फिल्म में मिलता है और ये उसे हॉगवर्टस का कीपर हैगरिड लाकर देता है. लेकिन कुछ समय बाद हैरी का पारिवारिक दोस्त सीरियस ब्लैक उसे जादुई दुनिया का सबसे लेटेस्ट झाड़ू फायरबोल्ट गिफ्ट करता है जिसकी कीमत जादुई दुनिया में करोड़ों में हैं.

06

हॉगवर्ट्स में पढ़ने वाले हर स्टूडेंट के लिए एक संदेशवाहक पक्षी रखना ज़रुरी है. इस काम के लिए अधिकांश बच्चे उल्लू का प्रयोग करते हैं और हैरी के लिए भी ये काम एक उल्लू करता है. सफेद रंग का ये उल्लू हैरी के लिए संदेश लेकर आता है और कई बार उसने हैरी की जान भी बचाई है.

07

हैरी पॉटर सीरीज़ की पहली फिल्म जिन लोगों ने देखी है वो इस नाम से परिचित होंगे. जादू के स्कूल हॉगवर्ट्स में वैसे तो कई रहस्य छिपे हैं लेकिन फ्लफी एक ऐसा जानवर है जिसे सिर्फ एक ही फिल्म में दिखाया गया. तीन सिरों वाले इस कुत्ते को हैगरिड ने ‘पारस पत्थर’ की रखवाली के लिए रखा था. लेकिन इस कुत्ते से छात्रों को होनेवाले खतरे के चलते इसे स्कूल से हटा लिया गया.

08

हैरी पॉटर सीरीज़ के सबसे रहस्यमयी किरदार सेवरेस स्नेप के बारे में ये जानना बेहद मुश्किल रहता है कि वो किसके पक्ष में है. वोल्डमोर्ट के लिए काम करने वाले स्नेप को कई बार हैरी की रक्षा करते हुए दिखाया जाता है. इसका खुलासा फिल्म ‘हाफ ब्लड प्रिंस’ में होता है. स्नेप, हैरी की मां लिली पॉटर से प्रेम करते हैं और इसी वजह से वो हमेशा हैरी को लेकर रक्षात्मक रहते हैं.

09

हैरी पॉटर जब पहली बार हॉगवर्ट्स पहुंचता है तो उसका सामना होता है जादुई सीढ़ियों से. हॉगवर्टस की मुख्य मीनार के चार हिस्सों को एक दूसरे से जोड़ती ये जादुई सीढ़ियां हमेशा बदलता रहती हैं और आपको अपनी दीवार को याद रखना होता है. हैरी अक्सर इन सीढ़ियों की वजह से उन जगहों पर पहुंचा है जहां जाना बिल्कुल मना है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हॉगवर्ट्स में ऐसी 142 जादुई सीढ़िया हैं और हैरी अपना पहला एडवेंचर इन सीढ़ियों की वजह से ही करता है.

  • 00

    MORE
    GALLERIES