Lagatar Desk: हैरी पॉटर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राइटर जेके रॉलिंग द्वारा लिखी इसकी किताबें खूब चर्चित रहीं थी. जिसकी पहली कड़ी Harry Potter and the Philosopher’s Stone के पहले 500 एडिशन में से एक 11 लाख रूपए में नीलाम हुई है. रिचर्ड विंटनर ने इस किताब को खरीदा हैं. उन्होंने इसे खरीदने के बाद कहा कि ये मेरे लिए घाटे का सौदा नहीं है. यह किताब जेके रॉलिंग की किताब की ऑरिजिनल सीरीज की पहली किताब है.
हैरी पॉटर की कहानियां और उनकी फिल्मों को बच्चे से लेकर बड़े सभी पसंद करते हैं. साथ ही हैरी पॉटर के फैंस इनकी किताबों को संभाल के रखते हैं. हैरी पॉटर के फैंस आप को पूरी दुनिया में मिलेंगे. जो न केवल हैरी पॉटर कि फिल्मे देखते हैं बल्कि इसकी किताबे भी पढ़ते हैं.