Please enable javascript.Daniel Radcliffe and Emma Watson paid tribute Harry Potter co-star Robbie Coltrane-'हैग्रिड' रॉबी कोल्ट्रेन को 'हैरी पॉटर' डैनियल रेडक्लिफ ने यूं कहा अलविदा, 'हर्माइनी' एमा वॉटसन भी बोलीं- उनके जैसा कोई नहीं था

Robbie Coltrane: 'हैग्रिड' को 'हैरी पॉटर' ने यूं कहा अलविदा, 'हर्माइनी' भी बोलीं- उनके जैसा कोई नहीं था

Edited byसोनम कनौजिया | नवभारतटाइम्स.कॉम 15 Oct 2022, 9:48 am

'हैग्रिड' रॉबी कोल्ट्रेन की मौत के बाद फिल्म में हैरी पॉटर का रोल निभाने वाले एक्टर डैनियल रेडक्लिफ ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। हर्माइनी ग्रेंजर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एमा वॉटसन और राइटर जेके रॉलिंग ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

हाइलाइट्स

  • रॉबी कोल्ट्रेन के निधन पर एक्टर डैनियल रेडक्लिफ का छलका दर्द
  • एक्ट्रेस एमा वॉटसन भी सोशल मीडिया पर हुईं इमोशनल
  • हैरी पॉटर की राइटर जेके रॉलिंग ने भी किया ट्वीट
Daniel Radcliffe Emma Watson Robbie Coltrane
'हैग्रिड' के निधन से दुखी डैनियल और एमा ने शेयर किया पोस्ट
'हैरी पॉटर' की सभी फिल्मों में 'हैग्रिड' का किरदार निभाकर सभी का दिल जीतने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद 'हैरी पॉटर' का किरदार निभाने वाले एक्टर डैनियल रैड्क्लिफ का सोशल मीडिया पर दर्द छलका है। उन्होंने तस्वीरों के साथ कुछ पुरानी यादें भी शेयर की हैं। डैनियल ने रॉबी संग जब पहली बार 'हैरी पॉटर' मूवी में काम किया था, तब उनकी उम्र सिर्फ 11 साल थी। डेनियल के अलावा फिल्म में 'हर्माइनी ग्रेंजर' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एमा वॉटसन, राइटर जेके रॉलिंग ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
रॉबी कोल्ट्रेन ने 'हैरी पॉटर' की सारी फिल्मों में एक भयानक से दिखने वाले Rubeus Hagrid का दमदार किरदार निभाया था। शुक्रवार (14 अक्टूबर) रात 72 साल की उम्र में रॉबी का निधन हो गया। उनकी Belinda Wright ने कहा कि स्कॉटलैंड के एक हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Robbie Coltrane Dies: हैरी पॉटर को हॉगवर्ट्स ले जाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम
डैनियल ने शेयर की पुरानी फोटोज

डैनियल रैड्क्लिफ ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यार 'हैग्रिड' रॉबी कोल्ट्रेन संग पुरानी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने इमोशनल नोट लिखा, 'रॉबी उन सबसे मजेदार लोगों में से एक थे, जिनसे मैं मिला हूं और सेट पर बच्चों को लगातार हंसाते रहते थे। मुझे खासतौर पर Prisoner of Azkaban से जुड़ी उनकी यादें याद हैं, जब हम भयानक बारिश हो रही थी और हम हैग्रिड की झोपड़ी में छिपे थे। हमारा मनोबल बनाए रखने के लिए वो कहानियां और चुटकुले सुना रहे थे। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला और उनकी मौत का बहुत दुख है। वो बहुत प्यारे इंसान और शानदार एक्टर थे।'

'हर्माइनी ग्रेंजर' हुईं इमोशनल
emma watson remember robbie

एमा वॉटसन ने रॉबी को यूं किया याद


एमा वॉटसन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रॉबी की फोटो शेयर की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने Return to Hogwarts रियूनियन स्पेशल वाले दिन की फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रेस्ट इन पीस। रॉबी कोल्ट्रेन (सफेद दाढ़ी और हाथ जोड़ने वाला इमोजी लगाते हुए)। रॉबी मेरे लिए अब तक के सबसे मजेदार अंकल थे, लेकिन सबसे बढ़कर वो मेरा बतौर किड और एडल्ट ध्यान रखने वाले थे। वो अपने टैलेंट से किसी भी स्थान को भर सकते थे।' 'हर्माइनी ग्रेंजर' ने आगे लिखा कि वो रॉबी के बारे में सबकुछ याद करेंगी। उनसे बेहतर हैग्रिड का किरदार कोई कभी नहीं निभा सकता था। उनके कारण वो अपने किरदार हर्माइनी ग्रेंजर को इंजॉय कर पाईं।

'वो बहुत याद आएंगे...'

'हैरी पॉटर' फिल्म के ट्विटर अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसमें लिखा है, 'हैरी पॉटर फिल्मों में इतनी दयालुता, दिल और ह्यूमर वाले हैग्रिड का किरदार निभाने वाले शानदार रॉबी कोल्ट्रेन के निधन के बारे में सुनकर हमें बहुत दुख हुआ। वो एक अद्भुत एक्टर थे। एक दोस्त थे। वो बहुत याद आएंगे।'

जेके रोलिंग का भी छलका दर्द

'हैरी पॉटर' की राइटर जेके रोलिंग का भी सोशल मीडिया पर दर्द छलका है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं रॉबी की तरह फिर कभी किसी को दूर से नहीं जान पाऊंगी। उनके अंदर भरपूर टैलेंट था। मैं भाग्यशाली से भी परे थी कि मुझे उन्हें जानने, उनके साथ काम करने और उनके साथ हंसने का मौका मिला। मैं उन्हें अपना प्यार और फैमिली को गहरी संवेदना भेज रही हूं।'

'हैरी पॉटर' की सारी फिल्मों में थे रॉबी

डेनियर और रॉबी ने 'हैरी पॉटर' की सभी 8 फिल्मों में एक साथ एक्टिंग की। साल 2001 में Sorcerer Stone से लेकर साल 2011 में Deathly Hallows तक, स्क्रीन पर दोनों की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। रॉबी को लोग हमेशा लंबी-चौड़ी कद-काठी लेकिन दिल से एकदम बच्चे 'हैग्रिड' के रूप में याद किए जाएंगे। वो जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी के भी मेंबर थे। वो साल 1995 में 'गोल्डन आई' और 1999 में 'द वर्ल्ड इज नॉट इनफ' में दिखाई दिए।

हुआ था रियूनियनवो हाल ही में 'हैरी पॉटर' की दुनिया में लौटे थे। HBO Max की 20वीं एनिवर्सिरी पर Hogwarts का रियूनियन हुआ, जिससमें वो डेनियल, एमा वॉटसन और Rupert Grint सहित कई अन्य कलाकारों संग दिखाई दिए थे।
सोनम कनौजिया
लेखक के बारे में
सोनम कनौजिया
नवभारतटाइम्स डॉट कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की है। दैनिक भास्कर डॉट कॉम से करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद न्यूज नेशन, नेशनल वॉइस, इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर