Please enable javascript.harry potter author jk rowling controversial tweet: महिलाओं में पीरियड्स को लेकर जेके रॉलिंग के ट्वीट पर बवाल

'हैरी पॉटर' की राइटर जेके रॉलिंग के ट्वीट पर बवाल, ट्रांसजेंडर्स बोले- सिर्फ महिलाओं को ही पीरियड्स नहीं होते

नवभारतटाइम्स.कॉम 8 Jun 2020, 2:14 pm

Harry potter author jk rowling tweet: 'हैरी पॉटर' की राइटर जेके रॉलिंग का लेटेस्ट ट्वीट इस वक्त सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने एक ओपिनियन आर्टिकल की हेडिंग पर निशाना साधने की कोशिश की थी, लेकिन यह उल्टा उनपर ही भारी पड़ गया है।

JK-Rowling
jk rowling faced major backlash for her tweet
हाल ही में कोरोना से संक्रमण को लेकर चर्चा में रहीं मशहूर उपन्यास 'हैरी पॉटर' की राइटर जे. के रॉलिंग इस वक्त ट्विटर पर 'महिलाओं में मासिक धर्म' वाले टॉपिक को लेकर काफी चर्चा में हैं। वैसे तो उन्होंने यह ट्वीट एक हेडलाइन पर व्यंग्य कसने के इरादे भर से किया था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्होंने गर्म कढ़ाई में अपना हाथ डाल दिया है और LGBTQ कम्यूनिटी के लोग उनके कॉमेंट पर बवाल मचा रहे हैं।

रविवार को जे.के. रॉलिंग ने ट्विटर पर एक मीडिया प्लैटफॉर्म (Devex) के ओपिनियन अर्टिकल की आलोचना की थी, जिसका टाइटल था, 'Opinion: Creating a more equal post-COVID-19 world for people who menstruate'

रॉलिंग ने इस पोस्ट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'People who menstruate (वे जिनमें मासिक धर्म होता है)- यकीनन, यह शब्द उनके बीच बोला जाता है। कोई मुझे बताए Wumben? Wimpund? Woomud? जैसे शब्द क्या है।'


हालांकि रॉलिंग का यह ट्वीट वास्तव में उस ओपिनियन आर्टिकल में हेडलाइन में महिलाओं के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द 'people who menstruate' पर व्यंग्य की तरह था, लेकिन कई लोगों को उनका यह ट्वीट पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स उनपर यह कहते हुए निशाना साधने लगे कि वे केवल महिलाएं ही नहीं होतीं जिन्हें मासिक धर्म होता है, बल्कि कई ट्रांस वुमन में भी यह होता है और कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें यह नहीं होता।



इसी के साथ जे.के. रॉलिंग के इस ट्वीट को ट्रांसफोबिक बताने लगे और ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी से जुड़े लोग इस ट्वीट को लेकर अपनी नाराजगी जताने लगे।


मासिक धर्म के दौरान लड़कियों के हाइजीन को लेकर काम करने वाली संस्था 'I Support The Girls' नामक ट्विटर हैंडल से भी रॉलिंग के ट्वीट पर सवाल खड़ा किया गया। इस हैंडल से लिखा गया- हर महिलाओं में मासिक धर्म नहीं होता और वे सभी केवल महिलाएं ही नहीं होतीं जिनमें मासिक धर्म होता है।' इस ट्वीट में कहा गया है कि इसके अलावा भी कई ऐसे हैं जिन्हें पीरियड आता है।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर