×

Nainital Best Place: नैनीताल में घूमने का फटाफट बना लीजे, इन जगहों पर घूमकर आएगा खूब मजा

Nainital Mein Ghumne Ki Jagah : आपको नैनीताल की मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं। इन जगहों को जानने के बाद आप नैनीताल घूमने का प्लान जरूर बना लेंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 29 July 2022 12:05 PM GMT
places to visit in nainital
X

नैनीताल में घूमने की जगह (फोटो- सोशल मीडिया)

Nainital Best Place: उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों का हर कोई दिवाना है। उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं की तलहरी के किनारे पर बसे झीलों का शहर नैनीताल एक बहुत सुहाना शहर है। नैनीताल से लोगों को इस कदर प्यार है कि घूमने के लिए आए लोगों का जाने का मन ही नहीं करता है। ऐसा मनलुभावन शहर है नैनीताल। यहां झील, नदियां, पहाड़ी, मंदिर पर्यटकों के मन को इतना भा जाते हैं कि आगंतुकों का यहां से जाने को दिल ही नहीं करता है। अगर आप नैनीताल नहीं गए हैं तो आपको नैनीताल की मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं। इन जगहों को जानने के बाद आप नैनीताल घूमने का प्लान जरूर बना लेंगे। यहां पर चाहे आप अपने जीवन साथी के साथ हनीमून ट्रिप पर, दोस्तों-यारों के साथ, परिवार और बच्चों के साथ ही किसी भी समय आ सकते हैं।

नैनीताल में घूमने की सबसे अच्छी जगहें
Best places to visit in Nainital

1. इको केव गार्डन

Eco Cave Gardens

इको केव गार्डन नैनीताल की बहुत खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर देखने के लिए काफी सारी चीजें है। इस इको पार्क में आपको कई जानवरों की गुफाएं देखने को मिलेगी। जिसमें चीता की गुफा, चमगादड़ गुफा, गिलहरी की गुफा, उड़ने वाली लोमड़ी की गुफा, पैंथर गुफा, तथा बंदरो की गुफा देखने को मिलेगी। इस पार्क में आप पहाड़ी चट्टानों और म्यूजिकल फाउनटेंन का मजा उठा सकते हैं।

2. नैनी झील

Naini Lake

नैनीताल की सबसे प्रसिद्ध झील नैनी झील है। यह झील सात अलग-अलग पर्वतों की चोटियों से घिरी हुई है। यहां पर आगंतुको को नौका विहार करने का मौका मिलता है। शांत प्रिय माहौल के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। इस झील में सुंदर बत्तखों को तैरते हुए देखने काफी अच्छा लगता है।

3. मॉल रोड

Mall Road


नैनीताल में नैनी झील के किनारे बनी ये सड़क दो तालों मल्लीताल व तल्लीताल को जोड़ती है। इस मॉल रोड पर आपको हर समय चहल पहल का माहौल दिखाई देगा। इस रोड पर आपको शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। साथ ही खाने की एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट चीजें मिलती हैं।

4.स्नो व्यू पॉइन्ट

Snow view point

नैनीताल में स्नो व्यू पॉइंट यहां की सुंदरता में चार-चांद लगा देता है। यहां आने वाले पर्यटक इस बर्फ के नजारे को देखकर आनंदित हो जाते हैं। इस व्यू पॉइन्ट से आप महत्वपूर्ण चोटियाँ नंदा देवी, त्रिशूल तथा नंदा कोट को देख सकते हैं। बता दें, कि नन्दा देवी भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है।

5. टीफिन टॉप

Tiffin Top


टीफिन टॉप नैनीताल के सबसे मनोरन पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर आकर प्राकृतिक से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा। टीफिन टॉप पर आपको चारों तरह चीड़, ओक और देवदार के लंबे-लंबे हरभरे वृक्ष दिखाई देंगे। यहां प्रकृति की छटा से घिरा हुआ ये माहौल काफी शांतप्रिय और सुहावना लगता है।

6.नैना पीक

Naina Peak

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक है। पूरे साल बर्फ की चादर से ढके होने वाले इन पहाड़ों की सुंदरता अद्भुत होती है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि नैना पीक पर सिर्फ पर पैदल या घोड़े की सवारी करके पहुँच सकते हैं। यहां पर जाते समय अपने साथ ही खाने-पीने का सामान जरूर लेकर जाएं, क्योंकि ऊपर कोई दुकान नहीं है।

7. पं.बल्लभ पंत ज़ू

Pt Ballabh Pant Zhu

नैनीताल का ये चिड़ियाघर मानों असली जंगल का एहसास कराता है। पहाड़ियों और हरियाणी के बीच चिड़ियाघर में जानवरों जैसे-तेंदुआ, पहाड़ी लोमड़ी, भेड़िए, हिरन, हिमालयी काला भालू, सफ़ेद मोर और आदि काफी मस्ती करते दिखाई देते हैं।

8.नैना देवी मंदिर

Naina Devi Temple

नैनीताल में नैना देवी मंदिर की बहुत महत्ता है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जिस जगह पर मंदिर है वहां पर देवी सती के नेत्र गिरे थे। जिसकी वजह से इस मंदिर का नाम नैना देवी पड़ा। प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में मशहूर नैना देवी में भक्तों का तांता सालभर लगा रहता है। यहां पर एक पीपल का पेड़ है जोकि शताब्दियों पुराना है। तीर्थयात्री इसकी महिमा का बखान करते हैं।

9.ज्योलिकोट

Geoliquot

नैनीताल में ज्योलिकोट मनोरम जगहों में से एक है। यहां पर प्राकृतिक से रूबरू होने का आपको अच्छा अवसर मिलेगा। साथ ही यहां पर आप तरोताजा़ फल-फूलों व कई प्रकार की तितलियाँ से भी मिल सकते हैं।

10. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

Jim Corbett National Park

नैनीताल में जिम कॉबेट नेशनल पार्क की बात ही अलग है। यहां पर कई रिसर्चस आमतौर पर आते ही रहते हैं। खुली हवा, खूब हरियाली, शांत वातावरण, पक्षी की चहचहाहट मन जीत लेती है। यहां पर अक्टूबर से फरवरी के बीच में आने पर आपको यहां ऐसे अनदेख पक्षी देखने को मिलेंगे जो आपने कहीं नहीं देखे होंगे।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story