Connect with us

नैनीताल में मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों को मिली राहत

उत्तराखण्ड

नैनीताल में मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों को मिली राहत

नैनीताल : गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। धूप की कड़ी तपिश लोगों को परेशान कर रही है। सूर्य की किरणों के निकलते ही शरीर का झुलसना शुरू हो जा रहा है दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। धूप की तपिश के बीच धीरे-धीरे बढ़ रही उमस भरी गर्मी लोगों को पिछले साल की याद ताजा कराने लगी है। गत साल भी जून के महीने में भीषण गर्मी पड़ी थी। लू की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। अब एक बार फिर मई के महीने में पड़ रही गर्मी से लोग सिहर जा रहे हैं।

लेकिन इसी बीच राहत भरी खबर उत्तराखंड के नैनीताल से है जहां मैदानी क्षेत्रों में लगातार गर्मी पड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। नैनीताल में आज सुबह से ही आसमान बादल छाए रहे जिससे नगर में सुबह से ही ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई। जिसकी वजह से नगर में मौसम खुशनुमा रहा वहीं नैनीताल घूमने आए पर्यटक सुहाने मौसम में मौज मस्ती करते हुए नजर आए वही पर्यटकों को नैनीझील में नौकायान का लुफ्त भी उठाया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही पर्यटक नगर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों में मौज मस्ती करते हुए नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम फीसदी रिकार्ड की गयी।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

To Top

You cannot copy content of this page