दुर्ग भी अब संडे अनलॉक:दोपहर 2 बजे तक सब कुछ खुलेगा, फिर बंद करनी होंगी दुकानें, ब्यूटी पार्लर और सैलून को शाम 7 बजे तक खोलने की अनुमति

दुर्ग3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग में अब तक रविवार के दिन अब तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहता था मगर अब 2 बजे तक सब कुछ खोलने की छूट दी गई है। - Dainik Bhaskar
दुर्ग में अब तक रविवार के दिन अब तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहता था मगर अब 2 बजे तक सब कुछ खोलने की छूट दी गई है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी संडे अनलॉक के आदेश जारी हो गए हैं। यहां अब तक संडे लॉकडाउन रहता था। लेकिन अब नए आदेश के बाद दोपहर दो बजे तक रविवार के दिन सब कुछ आम दिनों की तरह खुलेगा। संडे को दोपहर दो बजे के बाद से लॉकडाउन के नियम का पालन करना होगा। संडे के दिन शाम 7 बजे तक ब्यूटी पार्लर और सैलून को खुला रखने की छूट दी गई है। इसके पहले रायपुर को भी रविवार के दिन दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया था।

संडे के दिन दोपहर दो बजे तक ये खुलेंगे

  • दुकानें, शॉपिंग मॉल, कमर्शियल कॉम्पलेक्स खुलेंगे।
  • पान बीड़ी, सिगरेट के ठेले गुमटी, गुपचुप, चाट, पकौड़ी, पाव भाजी की दुकानें खुलेंगी।
  • सुपर मार्केट, सुपर बाजार, डिपार्टमेंटल स्टोर, फल और सब्जी की मंडी, अनाज के सभी तरह की दुकानें और बाजार खुलेंगे।
  • शहर में सभी तरह के शोरूम, क्लब, शराब की दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, बच्चों के पार्क और जिम खुलेंगे।

दोपहर 2 बजे के बाद क्या सुविधा मिलेगी

  • 2 बजे के बाद टोटल लॉकडाउन रहेगा।
  • केवल अस्पताल, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप, दूध, फल, सब्जी दुकान खुलेंगे।
  • पेट शॉप, गैस एजंसियां और रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खुल सकेंगे।
  • 7 बजे तक ब्यूटी पार्लर और सैलून खुलेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को बालोद कलेक्टर ने भी एक आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि संडे लॉकडाउन खत्म किया जाता है, अब दुर्ग में संडे की जगह मंगलवार को दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। वहीं राजधानी रायपुर में भी दुर्ग की ही तरह दोपहर 2 बजे तक सब कुछ खोलने की अनुमति मिली है। हां दोपहर 2 बजे के बाद रायपुर में भी लॉकडाउन रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Top Cities