नई दुल्हन को अपनी मेकअप किट में याद से रखने चाहिए ये जरूरी प्रोडक्ट

The new bride must keep these products in her makeup kit
नई दुल्हन को अपनी मेकअप किट में याद से रखने चाहिए ये जरूरी प्रोडक्ट
शादी की तैयारी नई दुल्हन को अपनी मेकअप किट में याद से रखने चाहिए ये जरूरी प्रोडक्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  शादी में सबकी नजर नई नवेली दुल्हन पर होती है। सब लोग बस यही देखना चाहते हैं, कि दुल्हन  कैसी दिख रही है। ऐसे में दुल्हन का सुंदर और खूबसूरत दिखना बेहद जरूरी है। शादी से महीनों पहले लड़कियां अपनी त्वचा का ख्याल रखना शुरु कर देती हैं। लेकिन ब्राइडल लुक के लिए मेकअप भी उतना ही जरूरी होता है। साथ ही ससुराल जाने के बाद दुल्हन को हमेशा बन संवरकर रहना पड़ता है। इसके लिए उसके मेकअप किट में कुछ जरूरी प्रोडक्ट होना बहुत जरुरी है। तो चलिए जानते हैं,नई दुल्हन को अपने मेकअप किट में क्या-क्या सामान रखना चाहिए।
मॉश्चराइजर- दुल्हन  के मेकअप किट में मॉश्चराइजर का होना बहुत जरुरी है। क्योंकि मेकअप शुरू करने से पहले फैस को मॉश्चराइज करना चाहिए। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है। मेकअप खराब हो सकता है। इसलिए नई दुल्हन को अपने मेकअप किट में मॉश्चराइजर जरूर रखना चाहिए। चलिए जानते हैं दुल्हन की मेकअप किट में कौन कौन से जरूरी सामान होने चाहिए।

प्राइमर- दुल्हन  के मेकअप  किट में प्राइमर होना बहुत जरुरी है। प्राइमर का इस्तेमाल करने से मेकअप लंबे समय तक टिकता है। यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

आईलाइनर और मसकारा- अगर आप की आंखें खूबसूरत हों तो चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। इसलिए आंखों के मेकअप के लिए मसकारा और आईलाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

फाउंडेशन और कंसीलर- दुल्हन  के मेकअप किट में फाउंडेशन और कंसीलर का होना बहुत जरुरी होता है। फाउंडेशन और कंसीलर कि वजह से दाग धब्बे, डार्क सर्कल या मुंहासो को छुपाने में मदद मिलती है। आप को अपनी स्किन टोन के अनुसार ही फाउंडेशन और कंसीलर का यूज करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा का रंग अलग नहीं दिखेगा।

लिपस्टिक- बिना लिपस्टिक के अधूरा माना जाता है। और आप नई नवेली दुल्हन हैं, तो आपको अपने मेकअप किट में हमेशा रेड, पिंक या अपनी पसंद के अनुसार डार्क और ब्राइट कलर की लिपस्टिक रखनी चाहिए।

Created On :   18 April 2022 9:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story