Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियां भी बढ़ सकती है। 

Aarya Pandey
Vijaya Ekadashi  remedies for job

(Vijaya ekadashi 2024 remedies for job) हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। वहीं इस साल विजया एकादशी दिनांक 06 मार्च को है। इस दिन जगत के पालनहार श्रीहरि की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि विजया एकादशी का व्रत रखने से और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। साथ ही शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है। मान्यताओं के अनुसार स्वयं भगवान श्रीराम ने रावण से युद्ध करने से पहले विजया एकादशी का व्रत रखा था। इसके बाद उन्होंने रावण का वध किया था। अब ऐसे में जो व्यक्ति किसी कारण से व्रत नहीं रख पा रहे हैं, उन्हें इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

नौकरी प्राप्ति के लिए उपाय

Bhagwan Vishnu Ki Puja

अगर आप लंबे समय से नौकरी तलाश कर रहे हैं, तो विजया एकादशी के दिन कलश पर आम के पल्लव रखकर उस पर जौ से भरा पात्र रखें। उसके बाद एक दीपक जलाएं और 11 लाल फूल, 11 फल और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इससे जल्द ही मनचाही नौकरी मिल सकती है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

सुख-समृद्धि की कामना के लिए विजया एकादशी के दिव पूजा करते समय तुलसी (तुलसी के उपाय) के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करें। पूजा के दौरान तुलसी की पत्तियां अर्पित करते समय भगवान विष्णु से अपने परिवार में सुख-समृद्धि की कामना रखें। इससे नरायण प्रसन्न होंगे। इतना ही नहीं तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है।

करियर में सफलता प्राप्ति के लिए उपाय

अगर आप करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो भगवान श्रीराम (श्रीराम मंत्र) और उनके परिवार की पूजा विधिवत करें। साथ ही ग्यारह केले, लड्डू, लाल फूल, ग्यारह अगरबत्ती, ग्यारह दीपक, ग्यारह खजूर और ग्यारह बादाम भी चढ़ाएं। इससे विशेष कामना पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकदाशी के दिन क्या करें और क्या न करें?

किसी कामना के लिए उपाय

lord vishnu ke mantra

यदि मन में कोई विशेष कामना है तो इस दिन प्रभु श्रीराम और उनके परिवार की पूजा करें। साथ ही ग्यारह केले, लड्डू, लाल फूल, ग्यारह अगरबत्ती, ग्यारह दीपक, ग्यारह खजूर और ग्यारह बादाम चढ़ाएं। इससे विशेष कामना पूरी होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu Mantra: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप

भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें

भगवान विष्णु को खुश करने के लिए विजया एकादशी के दिन पीले फूल, अक्षत, धूप, दीप, गंध, रोली, चंदन, केला, फल, पंचामृत, तुलसी का पत्ता, पान, सुपारी, हल्दी आदि चढ़ाएं। इस दौरान ओम भगवते वासुदेवाय नमः: मंत्र का उच्चारण करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer+