सांवली त्वचा के लिए ऐसे करेंगी आई मेकअप तो दिखेंगी खूबसूरत

आई मेकअप करने से पहले अपनी स्किन टोन की सही जानकारी रखना बेहद जरूरी होता है।

Samridhi Breja
eye makeup for dusky skin color

मेकअप करना तो हर उम्र की महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए वे आए दिन इंटरनेट की मदद लेकर नए से नए लुक भी ट्राई करती हैं। वहीं आजकल तरह-तरह के आई मेकअप आपको नजर आएंगे। वैसे तो सभी स्किन टोन पर हर रंग खूबसूरत नजर आता है, लेकिन बात अगर सांवली त्वचा की करें तो उन्हें आई मेकअप को चुनते समय कई तरह की चीजों का ख्याल रखना जरूरी होता है।

अगर आपका स्किन कलर भी सांवला है और आप भी अपने लिए आई मेकअप को चुनते समय काफी कंफ्यूज रहती हैं, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं सांवली त्वचा वाली महिलाओं के लिए आई मेकअप, जिन्हें आप शादी से लेकर त्यौहारों तक के लिए कर सकती हैं ट्राई और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।

पर्पल कलर आई मेकअप

purple color eye makeup

  • अगर आपको कूल कलर्स के साथ आई मेकअप करना पसंद है तो आप कुछ इस तरह से क्रीज के लिए पिंक कलर को चुनें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे डार्क पर्पल कलर की ओर बढ़ें।
  • ऐसा करने के बाद आप शिमर के लिए कूल टोन पर्पल कलर का इस्तेमाल करें।
  • शिमर के लिए आप बारीक वाली शिमर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • ऐसा मेकअप आप किसी भी समय के लिए ट्राई कर सकती हैं।

ब्राउन मैट स्मोकी आई मेकअप

brown matt eyes

  • अगर आप शिमर से हट कर कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो आप कुछ इस तरह का आई मेकअप चुन सकती हैं।
  • ऐसा मेकअप आपको काफी बोल्ड लुक देने में मदद करेगा।
  • आप चाहे तो ब्राउन की जगह कोई और डीप वार्म टोन कलर को भी चुन सकती हैं।
  • इस तरह का आई मेकअप आप रात के समय ही करें।
  • स्मोकी आई मेकअप करने के करने के लिए आप डार्क आई शैडो का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • आप चाहे तो कलरफुल आई पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

पिंक कलर आई मेकअप

pink color eye

  • इस तरह का आई मेकअप आप किसी भी समय कर सकती हैं।
  • इसमें क्रीज के लिए लाइट पिंक कलर का इस्तेमाल किया गया है।
  • इसके बाद इसमें पीच कलर का शिमर आईशैडो को चुना गया है।
  • इसमें मौजूद शिमर काफी बारीक है।
  • साथ ही आई मेकअप को कंप्लीट करने के लिए विंग आईलाइनर का इस्तेमाल किया गया है।

इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये सांवली त्वचा के लिए आई मेकअप पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए आप हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Courtesy : Instagram

Disclaimer+