'बुर्ज खलीफा' ही नहीं और भी हैं खास जगह, इन 5 कारणों से कम बजट में बेस्ट है दुबई घूमना

भारत से अगर किसी अंतरराष्ट्रीय ट्रिप पर जाना है और ज्यादा खर्च नहीं करना तो दुबई एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

Shruti Dixit
Dubai International travel main

आजकल अंतरराष्ट्रीय ट्रिप करने का चलन है। बाली, थाईलैंड, सिंगापुर के साथ-साथ दुबई भी अब लोगों की पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक बन गया है। इसके पीछे कई कारण हैं। सबसे पहला तो ये कि दुबई घूमने के लिए अगर ट्रिप सही से प्लान की जाए तो ये ट्रिप काफी सस्ती हो सकती है। दूसरा ये कि यहां काफी अलग तरह का एक्सपीरियंस होता है। हाल ही में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी का नया गाना 'बुर्ज खलीफा' रिलीज हुआ है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि ये दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है जो दुबई में है, लेकिन दुबई सिर्फ इसलिए ही फेमस नहीं है।

कम बजट में दुबई घूमने के लिए बेस्ट प्लान जरूरी है, यहां लोग कम बजट में काफी कुछ घूम सकते हैं।तो अगर आप भी ये समझने में थोड़ा समय लगा रहे हैं कि आखिर कहां घूमने जाएं तो उसके लिए दुबई एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ये पांच कारण बताएंगे क्यों-

1. बजट में पूरी होगी ये ट्रिप-

दुबई का पैकेज 30 हज़ार रुपए प्रति व्यक्ति के बजट में भी हो सकता है। इसके लिए पहले से प्लानिंग करनी होगी और दुबई में होटल आदि काफी महंगे हो सकते हैं। लेकिन अगर मेक माय ट्रिप जैसे किसी ट्रैवल पोर्टल से मदद लेते हैं तो उनके द्वारा सही होटल चुनें। Tripadvisor से भी जानकारी ली जा सकती है। बजट ट्रिप प्लान करने की दिकक्त इसलिए भी नहीं होगी क्योंकि दुबई और भारत के बीच कई फ्लाइट्स हैं जो काफी कम दाम में मिलती हैं। ट्रिप के खर्च का एक बड़ा हिस्सा सस्ती फ्लाइट टिकट के कारण कम हो जाता है। इसलिए पूरी ट्रिप प्लान करना मुश्किल नहीं होता।

dubai adventures camel ride

इसे जरूर पढ़ें-इस मां बेटी की जोड़ी के लिए दिलचस्प रहा दुबई का सफर जानिए कैसे

2. एडवेंचर और फैमिली हॉलिडे-

दुबई में एडवेंचर लवर्स के लिए बहुत कुछ है। सैंड सर्फिंग, बंजी जंपिंग, स्काई डाइविंग, वॉटर डाइविंग, कैमल राइड, सैंड सफारी जैसा बहुत कुछ मिल जाएगा। उसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी क्योंकि एडवेंचर ट्रैवल दुबई के फेवरेट टूरिस्ट आकर्षणों में से एक है। इसी के साथ, परिवार के लिए भी यहां बहुत कुछ है। कैमल सफारी, वॉटरपार्क, बीच, शॉपिंग और बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क जैसा बहुत कुछ है जो लोगों को आकर्षित करेगा।

dubai mall adventure

3. पाम जुमेराह, दुबई मॉल और बुर्ज खलीफा-

अगर आपको आर्किटेक्चर पसंद है या फिर बड़ी बिल्डिंग आकर्षित करती है तो दुबई आपके लिए ही है। पाम जुमेराह के बारे में कौन नहीं जानता। दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम द्वीप जो खजूर के पेड़ के आकार में बना है। इसी के साथ, यहां समुद्री किनारा, होटल, वॉटरपार्क आदि सब कुछ मिलता है। दुबई मॉल भी यहां एक अलग ही तरह का आकर्षण देता है। इसी मॉल के अंदर शार्क के साथ सी-डाइविंग भी की जा सकती है और स्नो पार्क में बर्फ के बीच खेला भी जा सकता है। इस पूरे मॉल को घूमने के लिए पूरा एक दिन चाहिए। यहां बच्चों की पिकनिक का पूरा इंतजाम किया जा सकता है।

dubai skydiving palm jumerah

4. सैंड स्पोर्ट्स-

अब दुबई की बात हो रही है और सैंड स्पोर्ट्स यानी रेत से जुड़े हुए खेल न हों ऐसा हो ही नहीं सकता। यहां सैंड सर्फिंग बहुत प्रसिद्ध है। सर्फिंग वैसे तो समुद्र की लहरों पर की जाती है, लेकिन रेगिस्तान की सर्फिंग की बात ही कुछ और है। ये एक अलग ही तरह का एक्सपीरियंस होगा।

dubai international travel sand

इसे जरूर पढ़ें- अगर आपका दुबई देखने का है मन तो इस महीने में वहां जरूर जाएं

5. दुबई का खाना-

दुबई का स्ट्रीट फूड फेमस है और यहां के लिए लोगों के लिए बहुत तरह की डिश मिलेगी। Manousheh, Iranian Sangak, Chelo Kebab, Al Harees, Al Machboos, Tabbouleh जैसी डिश बहुत ज्यादा फेमस है। दुबई में बाकायदा स्ट्रीट फूड टूर भी होता है। यहां वेज और नॉन वेज दोनों ही तरह का खाना मिलेगा और स्ट्रीट फूड बहुत ज्यादा महंगा नहीं है। इसलिए आपको ये पसंद भी आएगा।

अब तो आप जान ही गए होंगे कि दुबई घूमना क्यों इकोनॉमिकल भी है और अच्छा भी। अगली दुबई ट्रिप बनाने से पहले आप इन प्वाइंट्स को ध्यान में रख लें। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer+