Christmas Tree Decoration Ideas: इन 5 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री

How to Decorate Christmas Tree in Hindi : क्रिसमस का त्यौहार आने वाला है ऐसे में अगर आप घर पर सुंदर तरह से क्रिसमस ट्री सजाना चाहती हैं तो इसके लिए हम आपको 5 बहुत आसान तरीके बताएंगे। 

Yashasvi Yadav
christmas  tree latest decoration ideas

क्रिसमस का त्यौहार जल्द ही आने वाला है जिसे दुनियाभर में लोग सेलिब्रेट करते हैं। यह त्यौहार मुख्य रूप से ईसाइयों द्वारा मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस दिन क्रिसमस ट्री का भी खास महत्व होता है। ज्यादातर लोग क्रिसमस ट्री को अपने घर कुछ दिनों पहले ही ले आते हैं और उसे कई तरीकों से डेकोरेट करते हैं।

इस बार अगर आप भी क्रिसमस के त्यौहार पर खूबसूरत तरह से घर पर क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करना चाहती हैं तो हम आपको पांच ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप घर पर क्रिसमस ट्री को सजा सकती हैं।

1)क्रिसमस ट्री को लाइट्स से सजाएं

christmas tree decoration

अगर आप क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स और साथ में क्रिसमस ट्री को सजाने वाले डेकोरेटिव आइटम्स का यूज करती हैं तो आपके क्रिसमस ट्री को एक बेहतरीन लुक मिलेगा। इसके अलावा आप क्लासिक तरह से सजावट करने के लिए छोटे सेंटा क्लॉस की भी मदद ले सकती हैं। लाइट्स लगाने के बाद क्रिसमस ट्री के आसपास भी रौनक बढ़ जाएगी।

2) बॉल्स से ऐसे करें सजावट

unique christmas tree decoration

क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप कई कलर की बॉल्स को यूज कर सकती हैं। आप अगर चाहें तो कुछ डार्क कलर की बॉल्स से भी डेकोरेशन कर सकती हैं। अगर आपके घर पर ज्यादा बड़ा क्रिसमस ट्री नहीं है तो आप इस तरीके को अपना सकती हैं। मार्केट और ऑनलाइन भी आपको कई तरह की बॉल्स मिल जाएंगी जिससे आप क्रिसमस ट्री को आसानी से सजा सकती हैं। आप लाइन से बॉल्स को सजाने की जगह एक सुंदर पैटर्न में अलग- अलग तरह से क्रिसमस ट्री को सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से क्रिसमस पर सीढ़ियों को दें एक यूनिक लुक

3)क्रिसमस ट्री पर कलर रिबन का करें यूज

latest christmas tree decoration ideas

आप रेड कलर के बड़े रिबन की मदद से क्रिसमस ट्री को सजा सकती हैं। आपको बता दें कि अगर आप क्रिसमस ट्री में कई तरह के ऑर्नामेंट्स के साथ रिबन को लगाती हैं तो इससे क्रिसमस ट्री और भी अधिक अच्छा लगेगा। आप रिबन को भी अलग-अलग तरह से डिजाइन करके क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

4)व्हाइट बॉल्स के साथ गिफ्ट से करें सजावट

christmas tree decoration

आप कई सारी वाइट बॉल्स से क्रिसमस ट्री को एक नया लुक दे सकती हैं। आप क्रिसमस ट्री के अनुसार व्हाइट बॉल्स को अरेंज कर सकती हैं। इसके साथ आपको अलग-अलग ऑर्नामेंट्स भी लगाने चाहिए। आप क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करते वक्त सिंपल ऑर्नामेंट्स का सेलेक्शन भी कर सकती हैं। इसके अलावा आप साथ में क्रिसमस ट्री के नीचे की तरफ छोटे-छोटे गिफ्ट लगा सकती हैं और बड़े गिफ्ट को नीचे की तरफ भी रख सकती हैं।

इन तरीकों से आप क्रिसमस ट्री बहुत ही सुंदर तरह से सजा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik/frillx/southern home and hospitality

Disclaimer+