Dubai Travel: दुबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 5 साल के लिए भी खास ऑफर

Dubai visa price for indian: भारत से दुबई हर साल लाखों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सऊदी अरब भारतीय पर्यटकों के लिए 5 साल का बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। 

 

Sahitya Maurya
what is dubai  year visa for indians trip

5 year dubai visa price for indian: कामकाज, कारोबार या घूमने के लिए हर साल लाखों भारतीय लोग संयुक्त अरब अमीरात पहुंचते हैं। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में सबसे अधिक भारतीय पर्यटक पहुंचते हैं।

यह हम सभी जानते हैं कि दुबई जाने के लिए पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा का होना बहुत जरूरी होता है। यह अक्सर देखा जाता है कि भारतीय लोग वीजा के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। ऐसे में दुबई सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा लेकर आया है।

इस आर्टिकल में हम आपको दुबई सरकार द्वारा जारी 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर को पड़ने के बाद दुबई जाने का सपना आपका भी पूरा हो सकता है।

क्या है 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा?

5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में कहा जा रहा है कि वीजा रिक्वेस्ट करने के 2 से 5 दिनों के अंदर वीजा जारी कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि वीजा पाने वाले दुबई के 90 दिन रुक सकते हैं।

वहीं अगर जरूरत पड़ती है, तो फिर 90 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। मल्टीपल एंट्री वीजा को लेकर यह भी मानना है कि पर्यटक इस वीजा में एक साल में 180 दिन से अधिक नहीं रुक सकता है।

इसे भी पढ़ें:दुबई में फन के लिए इन चीजों को करें ट्राई

5 साल तक होगा वैलिड होगा वीजा

dubai  year multiple entry visa in hindi

आपको बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार द्वारा जारी खबर के मुताबिक पर्यटकों के लिए टूरिस्ट वीजा की अवधि को बढ़ाकर पांच साल के लिए कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस ऑफर के माध्यम से अब पर सऊदी में पांच साल आराम से घूम सकते हैं।

गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के हवाले से कहा है कि टूरिस्ट वीजा में संशोधन कर दिया है और अब टूरिस्ट वीजा 5 सालों के लिए वैलिड रहेगा।(परिवार के साथ दुबई जाने का प्लान ऐसे बनाएं)

एक साथ कई बार कर सकते हैं एंट्री

dubai  year visa for indians price

5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में कहा जा रहा है कि अब पर्यटक इस वीजा के माध्यम से सऊदी में कई बार एंट्री कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि अन्य कई देशों के लिए भी है।

इसे भी पढ़ें:आसानी से मिलेगी दुबई में नौकरी, फॉलो करें ये आसान हैक्स


पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

dubai  year multiple entry visa

5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में कहा जा रहा है कि इससे संयुक्त अरब अमीरात में पर्यटकों का बढ़ावा मिलेगा। भारत के आलवा अन्य कई देशों के लोग यह हर साल लाखों की संख्या में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

एक खबर के मुताबिक साल 2023 में करीब 2.46 मिलियन लोग दुबई घूमने के लिए गए थे। वहीं 2022 में यह अकड़ा करीब 1.84 मिलियन था। ऐसे में मल्टीपल एंट्री वीजा संयुक्त अरब अमीरात में घूमने वालों के लिए एक खास ऑफर हो सकता है।(इन देशों में घूमने के लिए नहीं लेना पड़ता है वीजा)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-shuuterstocks, @insta

Disclaimer+