Mouse क्या है : Computer Mouse In Hindi

Mouse क्या है 

कंप्यूटर माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर cursor के movement को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। माउस का यह Cursor एक digital pointer की तरह काम करता है जो monitor पर दिख रहे icons, Menus, files आदि को सेलेक्ट करने या उनके साथ interact करने का कार्य करता है। 

इसमें button और Scroll wheel लगा होता है जिसकी सहयता से Scrolling और clicking आदि टास्क की जाती है।यह माउस Buttons, Scroll Wheel और Sensor से मिलकर बना होता है जिसमे हर एक का अपना अलग कार्य है। 

आमतौर पर इसके buttons को left-click और right-click button कहते है। 

Left-Click button का प्रयोग files को खोलने, उन्हें Select करने के लिए किया जाता है जबकि Right-Click button का प्रयोग options या menu खोलने के लिए किया जाता है।

दोनों बटनो के बिच Scroll Wheel लगा होता है इसका प्रयोग किसी document, web-page या website में ऊपर और निचे scroll करने के लिए किया जाता है। Modern कंप्यूटर माउस में ball की जगह एक sensor लगा होता है जो माउस के physical movement को track करता है और इस movement के अनुसार screen पर cursor को move करता है

Table of Contents
computer mouse kya hai

Computer Mouse कैसे काम करता है

कंप्यूटर माउस के काम करने का तरीका एक जादू की तरह लग सकता है, लेकिन यह वास्तव में एक सरल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। माउस के अंदर, एक छोटा सा Optical Sensor होता है, जो उस सतह को Track करता है जिस पर इसे रखा गया है। 

जब आप माउस को हिलाते हैं, तो सेंसर इन Movements का पता लगाता है और कंप्यूटर को जानकारी भेजता है। कंप्यूटर इस डेटा को Process करता है और स्क्रीन पर उसके अनुसार कर्सर को move करता है।

कंप्यूटर माउस का इतिहास

कंप्यूटर माउस का आविष्कार 1960 के दशक में अमेरिकी इंजीनियर डगलस एंजेलबार्ट ने किया था।इस आविष्कार ने computer intraction में एक क्रांति ला दी और ये graphical user interfaces के विकास में भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना।

Computer Mouse को सही मायने में 1983 में popularity मिली जब ऐप्पल ने माउस की शुरुआत की, जिससे माउस कंप्यूटिंग का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया। तब से माउस, ऑप्टिकल और लेजर सेंसर से लेकर वायरलेस कनेक्टिविटी तक विकसित हुआ।

Computer Mouse के प्रकार

Optical Mouse: Optical Mouse में निचे LED और Sensor लगा होता है यह सेंसर LED की reflected लाइट को recieve करता है और फिर इस डाटा को computer के पास send कर देता है। ये mouse अधिकांश सतहों पर अच्छी तरह से काम करते हैं और माउस पैड की आवश्यकता नहीं होती है।

Laser Mouse: ये ऑप्टिकल Mouse के समान ही होते है , लेकिन ये Movement को Track करने के लिए लेजर का उपयोग करते हैं। लेजर चूहे अधिक संवेदनशील और सटीक होते हैं, जिससे इन्हे ऐसे कार्यो में प्रयोग में लिया जाता है जिसमे accuracy बहुत जरुरी हो।

Wireless Mouse: वैसे तो ये mouse optical mouse की तरह ही होते है बस computer से connection के लिए ये bluetooth या radio Waves का इस्तेमाल करते है। जिससे इन्हे बिना किसी wire के use में लिया जा सकता है।

Gaming Mouse: गेमर्स के लिए डिज़ाइन किए गए, ये mouse अक्सर गेमिंग प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए customized बटन, एर्गोनोमिक आकार और उच्च संवेदनशीलता के साथ आते हैं।

Trackball Mouse: cursor move करने के लिए इसमें माउस के ऊपर एक ball लगी होती है। इससे बिना पुरे mouse को move किये सिर्फ trackball की सहायता से ही cursor को move करवाया जा सकता है। ये माउस ऐसी जगह बहुत उपयोगी है जहाँ mouse movement के लिए Desk पर जगह बहुत कम हो।

Touchpad Mouse:  Touchpad Mouse को आप Laptop पर देख सकते है जहा mouse लैपटॉप में inbuilt होता है और आप बस अपनी ऊँगली की सहायता से cursor को move करवा सकते है।

Computer mouse ports

कंप्यूटर माउस पोर्ट में विभिन्न प्रकार के इंटरफेस शामिल होते हैं जो कंप्यूटर mouse को कंप्यूटिंग उपकरणों से जुड़ने में मदद करते हैं। ये पोर्ट माउस और कंप्यूटर के बीच data transmission के लिए मार्ग के रूप में काम करते हैं। माउस पोर्ट के कुछ प्रमुख प्रकार यहां दिए गए हैं:

USB(Universal Serial Bus) पोर्ट: USB पोर्ट mouse को computer से जोड़ने के लिए सबसे आम इंटरफेस में से एक है। यह plug-and-play कार्यक्षमता प्रदान करता है, जिससे user सिस्टम को Reboot किए बिना Mouse को कनेक्ट और डिस्कनेक्ट कर सकते हैं। USB पोर्ट अलग-अलग Versions जैसे USB-A, USB-B,और USB-C में आते हैं, जिनकी Data Transfer गति अलग अलग होती है।


PS/2 (Personal System/2) Port: PS/2 पोर्ट, जिसे "माउस पोर्ट" के रूप में भी जाना जाता है, पुराने कंप्यूटर सिस्टम में प्रचलित था।यह एक गोल mini-DIN connector का उपयोग करता है और माउस व कीबोर्ड कनेक्शन दोनों के लिए अलग अलग पोर्ट प्रदान करता है। हालाँकि, USB की लोकप्रियता के कारण यह आज इतना प्रयोग नहीं होता है।

Bluetooth: ब्लूटूथ तकनीक कंप्यूटर और माउस के बीच वायरलेस कनेक्टिविटी प्रदान करती है। यह Wires की आवश्यकता को समाप्त करता है।User अपने ब्लूटूथ-सक्षम Mouse को कंप्यूटर के साथ आसानी से जोड़ सकते हैं।

Serial Port(RS-232): सीरियल पोर्ट, या RS-232 पोर्ट, एक पुराना इंटरफ़ेस था जिसका उपयोग Mouse सहित बाह्य उपकरणों को जोड़ने के लिए किया जाता था। इसने डेटा को क्रमिक रूप से प्रेषित किया जाता था, लेकिन बाद में इसे बड़े पैमाने पर USB जैसे अधिक उन्नत इंटरफेस द्वारा replace कर दिया गया।

कंप्यूटर माउस के कार्य

Cursor Navigation: Computer Mouse का प्राथमिक कार्य screen पर cursor navigation होता है यह use करने में इतना आसान होता है की user Icons, Buttons और Menu आदि को आसानी से select एवं Open कर सकता है। इसी वजह से mouse कम्प्यूटर का एक जरुरी हिस्सा है।

Click करना: Mouse में लगे button, right-click और left-click computer navigation और web browsing आदि में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। साथ ही अलग अलग softwares में users के लिए कार्य करना बहुत आसान हो जाता है।

Double Click: जहाँ single click करके files और folders को selcet किया जा सकता है वही double click करके उन्हें ओपन किया जा सकता है। double click में mouse के button को जल्दी जल्दी दो बार दबाया जाता है।

Description Menu: computer में description menu खोलने के लिए Righ-Click button का प्रयोग किया जाता है, किसी आइटम जैसे file या folder आदि पर righ-click करने से उससे सम्बंधित एक description menu खोला जाता है।इस मेनू की सहायता से फाइल को Copy, Paste, Rename और Delete आदि जैसे कई option उपलब्ध होते है।

Drag and Drop: Mouse की सहायता से Drag एंड Drop कार्य भी किया जा सकता है। Drag एंड Drop में user mouse की सहायता से किसी file या folder को पकड़कर दूसरी जगह drop कर सकते है।

Scrolling: Scroll Wheel की सहायता से user documents में scroll कर सकता है, हालाँकि keyboard की arrow keys से भी यह किया जा सकता है लेकिन माउस का प्रयोग करते वक़्त यह ज्यादा आसान होता है।

Zooming: कई softwares और web browsers में Ctrl key के साथ Scroll Wheel को scroll krne से Zoom in और Zoom Out किया जा सकता है इसका प्रयोग pictures और Maps में ज्यादा किया जाता है।

Gamers के लिए खास तरह के Computer Mouse बनाये जाते है इनमे अतिरिक्त buttons और लाइटिंग का प्रयोग किया जाता है। normal mouse की अपेक्षा gaming mouse में ज्यादा फीचर्स होते है।