हैरी पॉटर के दीवानों की कमी नहीं, नीलामी में 51 लाख में बिकी किताब...

हैरी पॉटर के दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. इसके दीवानों ने अब हैरी पॉटर की एक किताब को 51 लाख में खरीदकर साबित कर दिया है कि वे पॉटर से जुड़ी किसी भी चीज को कलेक्ट करने के लिए हर हद पार कर सकते हैं.

Published: July 3, 2018 1:05 PM IST

By India.com Hindi News Desk | Edited by Arti Mishra

हैरी पॉटर के दीवानों की कमी नहीं, नीलामी में 51 लाख में बिकी किताब...
File Photo

नई दिल्ली: हैरी पॉटर के दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. इसके दीवानों ने अब हैरी पॉटर की एक किताब को 51 लाख में खरीदकर साबित कर दिया है कि वे पॉटर से जुड़ी किसी भी चीज को कलेक्ट करने के लिए हर हद पार कर सकते हैं.

ये किताब हैरी पॉटर सिरीज की है. इसके हाल ही में 56 हजार पाउंड यानी करीबन 50, 68, 933 रुपयों में एक नीलामी में बेचा गया. बताया जा रहा है कि ये किताब एक महिला ने बेची.

JK-Harry-Potter

दरअसल इस महिला ने हैरी पॉटर सिरीज की इस किताब को पहले 500 एडिशन में से खरीदा था. ये किताब इंग्लैंड के नॉर्थ यॉर्कशायर से 1997 में खरीदी गई थी.

पहले कहा जा रहा था कि इस किताब की नीलामी 35 हजार पाउंड तक जा सकती है. पर जब नीलामी शुरू हुई तो लोगों के होश उड़ गए. ब्रिटेन के एक नीलामीघर में इस किताब को 56,250 पाउंड में बेचा गया.

Harry Potter Main Article 1

बता दें कि हैरी पॉटर की ये किताब उन दुर्लभ किताबों में से एक है, जिसे ब्लूम्सबैरी ने पहले 500 किताबों में प्रिंट किया था. इन किताबों में लेखक के तौर पर जे के रॉलिंग का नहीं बल्कि जोएन का नाम है. शुरुआत में इसी नाम से रॉलिंग लिख रही थीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.