Move to Jagran APP

Mulayam Singh Yadav: ....जब टिकैत ने नेताजी पर छोड़ दिया था किसान समस्याओं का हल, गहरी थी मित्रता

Mulayam Singh Yadav बता दें कि मुलायम सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत में रही थी प्रगाढ़ मित्रता। लेकिन अब बस रह गई नेताजी की यादें। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सिसौली बाबा टिकैट से मिलने आए और किसानों की मांगों को पूरा किया था।

By Sanjeev KumarEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Tue, 11 Oct 2022 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 09:14 AM (IST)
Muzaffarnagar News मुलायम सिंह यादव दो बार सिसौली में भाकियू अध्यक्ष से मिलने भी आए थे।

संजीव तोमर, मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव दूरदर्शी नेता रहे। विरोधी राजनीतिक दलों की ताकत और कमजोरी भांपने के साथ ही उग्र आंदोलनों को शांत करने में उन्हें महारथ हासिल थी। भाकियू संस्थापक चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की पहली गिरफ्तार जिला रामपुर में मुलायम सिंह सरकार में हुई थी, लेकिन जैसे ही उन्हें टिकैत के बढ़ते कद का अहसास हुआ, उनसे प्रगाढ़ दोस्ती कर ली।

loksabha election banner

किसानों को नहीं करना चाहते थे नाराज

दरअसल, मुलायम सिंह यादव किसी भी कीमत पर किसानों को नाराज करना नहीं चाहते थे। इसके बाद दो बार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सिसौली बाबा टिकैट से मिलने आए और किसानों की मांगे पूरी की। यहां तक कि वर्ष 1993 में सिसौली में राजकीय इंटर कालेज की घोषणा भी की थी, जिसे तेजी से बनवाया गया। भाकियू के वरिष्ठ सलाहाकार और चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के करीबी रहे अशोक बालियान बताते हैं कि वर्ष 1989 में किसान समस्याओं को लेकर लखनऊ में महापंचायत होनी थी।

मंच से मांगें पूरी करने की घोषणा

लखनऊ जाते समय रामपुर में महेंद्र सिंह टिकैत को गिरफ्तार किया गया। यह उनकी पहली गिरफ्तारी थी। तब प्रदेश में मुलायम सिंह की सरकार थी। हालांकि इस प्रकरण के बाद मुलायम सिंह यादव बतौद मुख्यमंत्री दो बार सिसौली आए और किसानों की मांगे पूरी करने की मंच से घोषणा की। वर्ष 1990 और वर्ष 1993 में मुलायम सिंह सिसौली में आए थे। चौ. महेंद्र सिंह टिकैत ने उनका स्वागत किया था।

मुलायम पर छोड़ दिया किसान समस्याओं का हल

जब पहली बार मुलायम सिंह यादव सिसौली आए तो किसानों में काफी नाराजगी थी। बढ़ी बिजली की दर वापस लेने, बकाया गन्ना भुगतान और फसलों के उचित मूल्य की मांंग को लेकर सिसौली में पंचायत हुई, जिसमें चौ. टिकैत ने मुलायम सिंह को आने का निमंत्रण दिया था। मुलायम सिंह चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत से निकटता बढ़ाकर किसान जातियों में अपनी पैठ बनाना चाहते थे।

लखनऊ आने का मिला था निमंत्रण

लिहाजा उन्होंने टिकैत के निमंत्रण पर सिसौली आना स्वीकार किया। पंचायत में बाबा टिकैत ने कहा था कि किसानों की समस्याओं का हल मुलायम सिंह यादव पर छोड़ते हैं। मुलायम सिंह ने किसानों की मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने कई बार चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को लखनऊ आने का निमंत्रण भी दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.