Harry Potter: एक बार फिर देखने को मिलेगा हैरी पॉटर का जादू, रिलीज हुआ टेलीविजन सीरीज का टीजर
हैरी पाॅटर फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक तोहफा दिया है। जल्द ही हैरी पॉटर पर एक टीवी सीरीज बनकर तैयार होने वाली है।
Harry Potter: हैरी पॉटर को चाहने वाले दुनिया भर में मौजूद हैं। हैरी पॉटर की फिल्मों का क्रेज आज भी लोगों में देखने को मिलता है। इन फिल्मों में जादू, प्यार, धोखा, दोस्ती की कहानी दिखाई गई है। हैरी पॉटर की फिल्मों ने हर उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। लोगों का हैरी पॉटर के लिए इतना प्यार देखते फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक तोहफा दिया है। जल्द ही हैरी पॉटर पर एक टीवी सीरीज बनकर तैयार होने वाली है। एक बार फिर हैरी पाॅटर अपनी जादुई छड़ी से जादू करते नजर आने वाले हैं। एचबीओ मैक्स इस टीवी सीरीज को बना रहा है। जिसका टीजर भी रिलीज हो गया है।
जल्द ही रिलीज होगी हैरी पॉटर सीरीज
राइटर जेके रोलिंग ने लिखी फंतासी उपन्यास श्रृंखला हैरी पाॅटर अब जल्द ही एक टीवी सीरीज बनने जा रही है। इस दिलचस्प अपडेट की घोषणा मेकर्स ने 12 अप्रैल को वाॅर्नर ब्रदर्स और डिस्कवरी की प्रेस और निवेशकों के लिए प्रस्तुति के दौरान की गई थी। वहीं अब इसका टीजर सामने आने के बाद ये खबर और भी पक्की हो गई है। एचबीओ ने एक खास टीजर जारी करके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आग लगा दी। इस नए अपडेट ने दुनिया भर में हैरी पॉटर और विजार्डिंग वर्ल्ड के फैंस को काफी एक्साइटडेट कर दिया है।
फैंस की इच्छा हुई पूरी
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर हैरी पॉटर टेलीविजन सीरीज का टीजर रिलीज किया है। पिछले काफी दिनों से हैरी पॉटर की टीवी सीरीज को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। एचबीओ ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, आपका हॉगवर्ट्स लेटर यहां है। मैक्स ने पहली बार हैशटैग हैरी पॉटर स्क्रिप्टेड टेलीविजन सीरीज का आदेश दिया है, जो बेहतरीन फिल्मों का शानदार एडेप्टेशन है। अनाउंसमेंट के बाद अब हैरी पॉटर के बजट को लेकर चर्चा हो रही है। पुरानी हैरी पॉटर सीरीज की बात की जाए तो वह लगभग 20 साल पुरानी है।
- ABOUT THE AUTHOR
एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni ...
- Live
- Previous
- Upcoming