Best Places to see in Nainital: नैनीताल के आसपास हैं इतनी सुंदर जगहें, जानें 2 से 3 दिन के ट्रिप पर क्या क्या देख सकते हैं आप

Best Places to see in Nainital (नैनीताल में क्या देखें, क्या करें): नैनीताल उत्तराखंड का एक फेमस हिल स्टेशन है। नैनीताल के आसपास भी घूमने के बढ़िया और कई सारे ऑप्शन हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं।

Tourist Places Near Nainital, Nainital, Nainital Best Tourist Places

Tourist Places Near Nainital: नैनीताल के आसपास घूमने की ये हैं सुंदर-सुंदर जगह।

Best Places to see in Nainital (नैनीताल में क्या देखें, क्या करें): घूमने (Travel) के लिए लोग पहाड़ों (Mountains) पर भी जाना पसंद करते हैं। हमारे देश में कई सारे पहाड़ी राज्य (Hill States) है, जहां एक से बढ़कर एक हिल स्टेशंस (Hill Stations) है। बात अगर हम उत्तराखंड (Uttarakhand) की करें तो यहां भी कई सारे फेमस और सुंदर-सुंदर हिल स्टेशंस (Uttarakhand Famous Hill Stations) हैं। उत्तराखंड का ऐसा ही एक सुंदर हिल स्टेशन है नैनीताल (Nainital), जिसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां आते हैं।
नैनीताल में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही यहां का मौसम आपको बार-बार आने पर मजबूर कर देगा। इसके अलावा नैनीताल के आसपास भी कई सारी घूमने की जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूमने जा सकते हैं। अगर आप वीकेंड में या फिर दो दिन के लिए नैनीताल आने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि इन दो दिनों में आप घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं।

नैनीताल के आसपास घूमने की फेमस जगह (Toursit Places Near Nainital)

भीमताल (Bhimtal)
नैनीताल के आसपास घूमने की फेसम जगहों में भीमताल का नाम सबसे पहले आता है। नैनीताल से महज 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भीमताल एक फेमस और सुंदर हिल स्टेशन है। भीमताल में स्थित भीमताल झील यहां की फेमस जगह है। इसके अलावा भी यहां आपको कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन मिलेंगे। यहां आने का सबसे बढ़िया समय मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर महीने के बीच है।
मुक्तेश्वर (Mukteshwar)
नैनीताल के आसपास आप घूमने के लिए मुक्तेश्वर भी जा सकते हैं। नैनीताल से 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर एक फेमस हिल स्टेशन है। मुक्तेश्वर की सबसे खास बात ये है कि आप यहां से हिमालय को साफ देख सकते हैं। समुद्र तल से मुक्तेश्वर की ऊंचाई 7,500 मीटर है। पिछले कुछ सालों में मुक्तेश्वर में पर्यटकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। मुक्तेश्वर घूमने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से जून महीने के बीच है।
कैंची धाम (Kainchi Dham)
नैनीताल आने पर अगर आप आसपास कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप कैंची धाम जा सकते हैं। कैंची धाम एक सुंदर एकांत पर्वतीय आश्रम है, जो नैनीताल से महज 20 किलीमीटर की दूरी पर स्थित है। कैंची धाम में नीब करौरी बाबा का आश्रम है, जहां भक्त उनके दर्शनों के लिए आते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट यहां बाबा के दर्शनों के लिए आते हैं। यहां आप साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में जाने से बचना चाहिए।
पंगोट (Pangot)
घूमने के लिए नैनीताल आने पर आपको पंगोट जरूर जाना चाहिए। नैनीताल से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पंगोट एक छोटा, लेकिन काफी सुंदर हिल स्टेशन है। हनीमून कपल्स पंगोट घूमने जरूर आते हैं। आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। पंगोट घूमने के लिए सबसे ज्यादा युवा लड़के-लड़कियां आते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article
संबंधित खबरें
Tourist Places Near Badrinath औली फूलों की घाटी माणा गांव बद्रीनाथ के पास घूमने के लिए ये हैं शानदार जगह देखने को मिलेंगे एकदम स्वर्ग जैसे नजारे

Tourist Places Near Badrinath: औली, फूलों की घाटी, माणा गांव... बद्रीनाथ के पास घूमने के लिए ये हैं शानदार जगह, देखने को मिलेंगे एकदम स्वर्ग जैसे नजारे

IRCTC Andaman Package गर्लफ्रेंड संग मनाएं अंडमान घूमने का प्लान 6 दिन के पैकेज में घूमें पोर्ट ब्लेयर हैवलॉक और नील

IRCTC Andaman Package: गर्लफ्रेंड संग मनाएं अंडमान घूमने का प्लान, 6 दिन के पैकेज में घूमें पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील

IRCTC Nepal Package बीवी-बच्चों संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान 6 दिन के पैकेज में देखें काठमांडू पोखरा समेत ये सुंदर-सुंदर जगह

IRCTC Nepal Package: बीवी-बच्चों संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, 6 दिन के पैकेज में देखें काठमांडू, पोखरा समेत ये सुंदर-सुंदर जगह

Top 10 Tourist Places in Uttarakhand कौसानी नैनीताल हर्षिल उत्तराखंड की ये 10 जगह घूमने के लिए हैं सबसे बेस्ट गर्मियों में जरूर करें ट्रैवल

Top 10 Tourist Places in Uttarakhand: कौसानी, नैनीताल, हर्षिल... उत्तराखंड की ये 10 जगह घूमने के लिए हैं सबसे बेस्ट, गर्मियों में जरूर करें ट्रैवल

IRCTC Mata Vaishno Devi Package मई में माता-पिता संग करें वैष्णो देवी की यात्रा इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज के लिए खर्च करने होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: मई में माता-पिता संग करें वैष्णो देवी की यात्रा, इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज के लिए खर्च करने होंगे बस इतने रुपए

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited